आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun Recipe with Khoya or mawa
- नरम मावा (धाप)- 1.5 कप (300 ग्राम)
- पनीर- ½ कप (100 ग्राम)
- मैदा- ½ कप से ज्यादा (70 ग्राम)
- चीनी- 3.5 कप (800 ग्राम)
- इलाइची- ½ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- काजू- 7 से 8 (बारीक कटे हुए)
- बादाम- 7 से 8 (बारीक कटे हुए)
- घी- तलने के लिए
विधि - How to make Gulab Jamun
चाशनी तैयार कीजिए
किसी बर्तन में चीनी और 2 कप पानी डालकर मिला दीजिए. चीनी को पानी में पूरी तरह से घुलने के बाद और 2 से 3 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.

गुलाब जामुन का मिश्रण तैयार कीजिए
एकदम नरम मावा (धाप) और पनीर को एक प्लेट में रख लीजिए. पनीर को पहले तोड़कर क्रम्बल कर लीजिए और इसे हथेलियों से बिल्कुल नरम होने तक मसलते रहिए. इसके बाद पनीर में मावा डालकर मसल-मसलकर मिक्स कर लीजिए. इसमें ½ कप मैदा डालकर अच्छे से मिला लीजिए और एकदम चिकना मिश्रण तैयार कर लीजिए.

चाशनी चैक कीजिए
एक प्याली में चाशनी की 1 से 2 बूंदे गिरा लीजिए और ठंडा होने दीजिए. फिर, ठंडी हुई चाशनी में उंगली डिप करके उंगली और अंगूठे में चिपका कर देखिए, इसमें कोई तार न बन रहा हो या फिर छोटा सा तार बन रहा हो लेकिन चाशनी शहद की तरह चिपक रही हो, तो गुलाब जामुन के लिए चाशनी तैयार है. चाशनी के बर्तन को उतार कर जाली स्टेन्ड पर रख दीजिए.

गुलाब जामुन तलने के लिए, एक कढ़ाही में पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गरम होने रख दीजिए. इसी बीच डोह भी चैक कर लीजिए. थोड़ा सा डोह हाथों में लीजिए और गोल-गोल बॉल बना लीजिए. गोला एकदम चिकना तैयार होना चाहिए, तभी डोह गुलाब जामुन के लिए उपयुक्त रहता है.
स्टफिंग तैयार कीजिए
एक प्याली में काजू, बादाम और इलाइची पाउडर मिक्स कर लीजिए. इसमें थोड़ा सा (एक छोटी चम्मच) मावा डोह मिला लीजिए. स्टफिंग तैयार है.

Comments
Post a Comment